BREAKING: राजधानी के ज्वेलर्स दुकान में फिर चोरी का मामला, प्रसिद्ध ज्वेलर्स के दो सेल्समैन जेवर लेकर फरार - Balaji 36 News

BREAKING: राजधानी के ज्वेलर्स दुकान में फिर चोरी का मामला, प्रसिद्ध ज्वेलर्स के दो सेल्समैन जेवर लेकर फरार


रायपुर। रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। शोरूम के दो सेल्समैन करीब 30 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक राजधानी के प्रतिष्ठित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के दो सेल्समैन करीब 30 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए थे। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवर भी बरामद किए गए हैं। वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *