मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – ₹10,021 करोड़ की बड़ी सौगात से गरीबों का पक्का घर सपना होगा पूरा - Balaji 36 News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – ₹10,021 करोड़ की बड़ी सौगात से गरीबों का पक्का घर सपना होगा पूरा


रायपुर। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी की है। इस बड़े फैसले पर मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए इसे गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “हर गरीब को पक्का घर” देने का संकल्प तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ मकान बनाना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देना है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पक्का घर हर परिवार के लिए सुरक्षा, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की पहचान होता है। इस राशि से छत्तीसगढ़ के हजारों पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण कार्य को नई गति मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन सरकार गांव, गरीब और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में गरीबों के जीवन स्तर में तेजी से सुधार होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *