CG – घर में पिता कर रहा था दोस्तों के साथ शराब पार्टी, गुस्साएं बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम - Balaji 36 News

CG – घर में पिता कर रहा था दोस्तों के साथ शराब पार्टी, गुस्साएं बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम


रायपुर। तिल्दा से 70 साल के बुजुर्ग पिता की हत्या का सनसनीखेज वारदात सामने आया है। शराब की लत से परेशान बेटे ने बुजुर्ग पिता की लड़की से मार-मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संतु कोठरी के रूप में हुई है, जो रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी था। पूरा मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

घटना तिल्दा थाना क्षेत्र की है। तिल्दा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 4 में संतु कोठारी 70 वर्ष अपने परिजनों के साथ रहता था। संतु शराब का आदि था और शराब को लेकर बेटे से विवाद होता रहता था। संतु अपने घर में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान बेटा वीरेंद्र कोठारी 40 वर्ष वहां आ पहुंचा। बेटे ने पिता की हरकतें देख उसे डांट-फटकर लगाई। इसी बीच पिता शराब के नशे में बेटे से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और बेटे बीरेंद्र कोठारी ने घर में रखी लकड़ी से पिता पर वार कर दिया।

घटना में बुजुर्ग के सीने, शरीर समेत अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की मौत के बाद रात भर शव को घर में ही रखा था। सुबह वार्ड पार्षद को सूचना मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बीरेंद्र कोठारी उर्फ राजू 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग घटना की ही चर्चा कर रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *