‘मोदी-शाह गद्दार हैं’… राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार - Balaji 36 News

‘मोदी-शाह गद्दार हैं’… राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार


रायपुर।  रायबरेली की जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए ‘गद्दार’ बयान ने देश की राजनीति में नया बवाल खड़ा कर दिया है। बयान सामने आते ही भाजपा हमलावर हो गई और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया।

CM साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी का यह बयान उनकी हताशा, राजनीतिक दिवालियापन और संकुचित सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जिस नेतृत्व ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों के खिलाफ देश को मजबूत बनाया, भारत को दुनिया में निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, उसी नेतृत्व को ‘गद्दार’ कहना 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है।
साय ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पदों की गरिमा राष्ट्र की गरिमा से जुड़ी होती है और राजनीतिक विरोध की आड़ में इस तरह की अपमानजनक भाषा लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दरअसल राहुल गांधी ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि BJP-RSS ने देश और संविधान को बेचने का काम किया है, इसलिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह गद्दार हैं। कांग्रेस ने इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *