RAIPUR : लिफ्ट में फंसे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समेत 7 लोग, मचा हड़कंप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग - Balaji 36 News

RAIPUR : लिफ्ट में फंसे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समेत 7 लोग, मचा हड़कंप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग


रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर लिफ्ट में फंसने की घटना सामने आई है। रजबंधा मैदान स्थित निजी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को अचानक लिफ्ट खराब हो गई, जिसमें भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत 7 लोग अंदर लगभग 15 मिनट तक फंसे रहे। मौके पर हड़कंप मच गया। किसी तरह सुरक्षा गार्ड ने दरवाजे खुलवाकर उन्हें बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे तभी अचानक लिफ्ट बीच रास्ते में ही रुक गई। अंदर मौजूद लोगों ने अलार्म और फोन के जरिए मदद की कोशिश की, लेकिन तुरंत तकनीकी सहायता नहीं मिल सकी।
कुछ देर बाद कॉम्प्लेक्स के सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने मशक्कत कर लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
घटना के बाद भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कॉम्प्लेक्स प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस इमारत में पहले भी लिफ्ट खराब होने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिससे बुजुर्ग और महिलाएं भी प्रभावित हो चुकी हैं। उन्होंने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि इससे पहले रायपुर के करेंसी टॉवर में भी एक लिफ्ट फंसने की घटना हुई थी, जिसमें एसीएस (असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी) ऋचा शर्मा करीब 10 मिनट तक फंसी रही थीं। उस मामले में तकनीकी खराबी की वजह सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *