म्यूल बैंक खाता, फर्जी पासबुक एवं एटीएम के माध्यम से अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने की गतिविधि का खुलासा - Balaji 36 News

म्यूल बैंक खाता, फर्जी पासबुक एवं एटीएम के माध्यम से अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने की गतिविधि का खुलासा


 

 

थाना : छावनी, जिला दुर्ग म्यूल अकाउंट के माध्यम से अवैध लेन देन करने वाले लोगों पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, म्यूल बैंक खाता एवं फर्जी पासबुक के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

 

▪️ *लोन दिलाने के नाम पर बैंक खाते एवं पासबुक एकत्र कर साइबर फ्रॉड एवं क्रिकेट सट्टा में उपयोग करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

▪️ *आरोपियों के कब्जे से बैंक खाता दस्तावेज एवं मोबाइल फोन जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई*

▪️ *थाना छावनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

 

संक्षिप्त विवरण :

थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत बैकुण्ठ धाम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 25 परिसर में लोन दिलाने के नाम पर लोगों से बैंक पासबुक एवं खातों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें म्यूल बैंक खाता, फर्जी पासबुक, एटीएम तथा साइबर फ्रॉड एवं क्रिकेट सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों में उपयोग करने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी।

 

दिनांक 16.05.2026 को थाना छावनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जावेद अख्तर द्वारा आकाश जायसवाल के माध्यम से बैंक खाते एवं पासबुक एकत्र कर उन्हें साइबर फ्रॉड एवं अन्य अवैध गतिविधियों में उपयोग हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बैंक खातों एवं पासबुक को लोन दिलाने के नाम पर प्राप्त कर उन्हें मोटी रकम लेकर अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराना स्वीकार किया गया।

 

आरोपियों के कब्जे से महाराजा बैंक से संबंधित खाता दस्तावेज एवं वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना छावनी में धारा 319, 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

▪️ घटना का कारण :

अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु बैंक खातों एवं पासबुक का दुरुपयोग

 

▪️ घटनास्थल :

बैकुण्ठ धाम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 25 परिसर, थाना छावनी क्षेत्र, भिलाई

 

▪️ आरोपी का विवरण :

 

1. आकाश जायसवाल, निवासी शारदा पारा कैम्प-02 भिलाई

 

2. जावेद अख्तर, निवासी मदर टेरेसा नगर कैम्प-01 भिलाई

 

▪️ जप्ती सामग्री :

 

1. बैंक खाता एवं पासबुक दस्तावेज

2. एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई, जिनकी भूमिका सराहनीय रही।

 

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं अन्य बैंकिंग दस्तावेज किसी भी व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

—0000—


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *