गत वर्षों की परंपरा बनाए रखते हुए इस वर्ष भी कृष्णा पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर, भिलाई के कक्षा बारहवीं एवं दसवीं के छात्रों ने भिलाई, दुर्ग एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। सी.बी.एस.ई.-2026 बारहवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस वर्ष कुल 448 छात्रों ने बारहवीं बोर्ड की परीक्षा दी, जिसमें 33 छात्रों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया।
कक्षा बारहवीं में अभिनव केशवानी 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहा, ईशा सूर्यवंशी 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर तथा यशजीत साहू 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
गणित संकाय से अभिनव केशवानी ने 97 प्रतिशत पर प्रथम स्थान, संदेश जैन 95.2 प्रतिशत पर द्वितीय स्थान एवं आयुष कुमार साहू ने 94.2 प्रतिशत पर तृतीय स्थान प्राप्त किये। कॉमर्स संकाय से यशजीत साहू 95.6 प्रतिशत पर प्रथम स्थान, वेद अग्रवाल 95.4 प्रतिशत पर द्वितीय स्थान एवं तनिष्का प्रियदर्शनी 95 प्रतिशत पर तृतीय स्थान प्राप्त किये। कला संकाय से ईशा सूर्यवंशी 95.8 प्रतिशत पर प्रथम स्थान, सौंदर्य दीक्षित 90.8 प्रतिशत पर द्वितीय स्थान एवं सम्राट तिवारी 91.8 प्रतिशत पर तृतीय स्थान प्राप्त किये। विज्ञान संकाय से सौम्या मिश्रा 91.2 प्रतिशत पर प्रथम स्थान, सोनम प्रसाद 90.2 प्रतिशत पर द्वितीय स्थान एवं जान्हवी वर्मा 85.6 प्रतिशत पर तृतीय स्थान प्राप्त किये।
कक्षा बारहवीं में कुल 12 छात्रों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किये जिनका नाम क्रमशः संदेश जैन (गणित), अभिनव केशरवानी (रसायन), चेष्ठा वर्मा (एआई), सौर्यवर्धन सिंह (वोकल), वेद अग्रवाल (वोकल), श्रीयांजली पात्रा (कत्थक), तुप्ती भोई (भरतनाट्यम), सम्राट तिवारी
(जियोग्राफी), पूर्वी साहू (ई.जी.), कुशाल सचदेव (ई.जी), अथर्व जयंत (ई.जी), ईशा सूर्यवंशी (साइकोलाजी)।
यह सर्वोत्कृष्ट परिणाम छात्रों व शिक्षकों के वर्षभर की कड़ी मेहनत व उचित मार्गदर्शन के कारण ही संभव हो पाया। निस्संदेह इस सफलता के पीछे पालकों की भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता। शाला द्वारा अतिरिक्त कक्षाएँ लगाकर औसत दर्ज वाले तथा मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को और भी मुखरित करने के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया जाता है।
परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्या श्रीमती सबिता त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे अपने अथक परिश्रम और दृढ़संकल्प से सफलता प्राप्त करते हैं स्कूल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के प्रति कटिबद्ध है।
शाला के चेयरमेन एम. एम. त्रिपाठी, वाइस चेयरमेन आनंद त्रिपाठी, सचिव प्रमोद त्रिपाठी, शाला की प्राचार्या सबिता त्रिपाठी, उपप्राचार्या रीता थॉमस तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की।