POLITICAL NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को फोन कर राज्य में नई सरकार बनने पर बधाई दी है। तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख विजय ने रविवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे टेलीफोन पर बातचीत कर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और केंद्र-राज्य सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई।

विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही अपने मंत्रिमंडल का भी गठन किया। उनके साथ 9 विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। विजय की नई कैबिनेट में युवा चेहरों और अनुभवी नेताओं का संतुलन देखने को मिला है।