क्षत्रिय कल्याण सभा सेक्टर 7 भिलाई में 9 मई 2026 को क्षत्रिय कूलभूषण श्री महाराणा प्रताप जी की 486 वीं जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप भवन - Balaji 36 News

क्षत्रिय कल्याण सभा सेक्टर 7 भिलाई में 9 मई 2026 को क्षत्रिय कूलभूषण श्री महाराणा प्रताप जी की 486 वीं जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप भवन


भिलाई नगर 10 मई 2026:- ,सेक्टर 7 भिलाई से आज एक भव्य विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो टाउनशिप में सेन्ट्रल एवेन्यू से होते हुए महाराणा प्रताप भवन में समाप्त हुई

कार्यक्रम में पहले महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 स्थित महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर विशाल व भव्य शोभा यात्रा की शुरुवात की गई ।

इस शोभा यात्रा में भिलाई- दुर्ग के समस्त क्षत्रिय समाज के सम्माननीय सदस्य व सनातनी अपने अपने परिवार सहित शामिल हो कर इस शोभा यात्रा का उत्साह वर्धन किया । विशाल शोभायात्रा के उपरांत समाज के लोगो ने स्वरुचि भोजन की व्यवस्था की गई थी।

 

क्षत्रिय कल्याण सभा ,भिलाई के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर संपूर्ण भिलाई दुर्ग के समस्त क्षत्रिय परिवारों ने अपनी सहभागिता निभाई और इस विशाल शोभा यात्रा को अति भव्य स्वरूप दिया।

क्षत्रिय कल्याण सभा ,भिलाई की तरफ से शैलेंद्र सिंह (अध्यक्ष) दया सिंह (उपाध्यक्ष), राजेश सिंह (उपाध्यक्ष), सुनील सिंह (मंत्री), संजय सिंह राठौड़(कोषाध्यक्ष), विजय सिंह (सहमंत्री), ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह(सहमंत्री), मानवेंद्र सिंह (संगठन मंत्री), नागेंद्र सिंह(प्रचार मंत्री), कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह, संजय सिंह, अशोक सिंह, रामनारायण सिंह, श्रीमती करुणा सिंह परिहार, अनुज कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अतेंद्र सिंह, राजेश सिंह साथ ही हमारी महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह व युवा विंग अध्यक्ष बबलू सिंह राजपूत का सहयोग इस विशाल शोभायात्रा के कार्यक्रम में सराहनीय रहा ।

साथ ही भिलाई के सर्व सनातनी समाज की तरफ से पिंटू ओझा, दिलीप केसरवानी, संजय सिंह (तालपुरी निवासी) की तरफ से सिविक सेंटर चौक पर शीतल जल व कोल्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था शोभा यात्रा में शामिल समस्त क्षत्रिय समाज के लिए की गई।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ व समस्त सम्माननीय क्षत्रिय समाज का सहयोग इस विशाल शोभा यात्रा के कार्यक्रम में सराहनीय रहा।

इस अवसर पर बद्री विशाल सिंह, सुधीर सिंह , उमेश सिंह,रामनरेश सिंह गौतम, रिजु सिंह, शशि प्रभा सिंह ,अनिल सिंह, माला सिंह, ममता सिंह, श्रीमती कल्पना सिंह, बंटी सिंह राजपूत, संगीता सिंह, मनीष सिंह, सुषमा सिंह,माया सिंह, कंचन सिंह,मनुराधा सिंह राजपूत, सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *