राजधानी में अचानक बदला मौसम, तेज बादलों की गरज के साथ शुरू हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत - Balaji 36 News

राजधानी में अचानक बदला मौसम, तेज बादलों की गरज के साथ शुरू हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं और काले घने बादलों के बीच जोरदार गरज के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी।

कई इलाकों में तेज हवा के कारण पेड़ों की डालियां हिलती नजर आईं, वहीं सड़कों पर वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी। मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई थी। अचानक बदले मौसम के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *