12 को कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों एवं 13 मई को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक - Balaji 36 News

12 को कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों एवं 13 मई को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 मई मंगलवार को शाम 06 बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक आहूत की गई है एवं शाम 07:30 बजे भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, वहीं 13 मई बुधवार को सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन होगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि बैठक में आगामी कार्य योजना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन होगा साथ ही भाजपा संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। आगामी कार्य योजना को लेकर कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *