12-13 को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठन और राजनीति पर होगा मंथन - Balaji 36 News

12-13 को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठन और राजनीति पर होगा मंथन


रायपुर। आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रायपुर में 12 और 13 मई को आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्षों और कोर ग्रुप के सदस्य शामिल होंगे।
बैठक की जानकारी देते हुए केदार कश्यप ने बताया कि इस दौरान संगठन के मंडल और जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। बैठक में भाजपा संगठन आने वाले महीनों के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति पर मंथन करेगा। इसमें जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *