https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
मुंबई। भारत ने बदलाव को गले लगाया है, एक बदलाव जो विकास को बढ़ावा देता है, एक बदलाव जो हमारी सोच में निखार लाता है और एक बदलाव जो नए अरमानों को पंख लगाता है। इसी बदलाव की झलक सबसे बड़ा गेम शो – कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन में देखने को मिलेगा। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इस शो का एक प्रोमो लॉन्च किया है, जो बदलाव के इसी हौसले को दर्शाता है। इस प्रोमो के जरिए होस्ट अमिताभ बच्चन आपको प्रेरणा से भर देगा, जिसमें वो कहते हैं – नए अरमान, नई मुस्कान, नया आसमान लिए कौन बनेगा करोड़पति का मंच सज रहा है, जल्द ही एक नए रूप में।