▪️ *मुखबिर सूचना पर खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा*

▪️ *आरोपी के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया*
▪️ *कार्रवाई के दौरान 02 लाख रुपये नगदी एवं मोबाईल फोन भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया*
▪️ *आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही क
दिनांक 05.05.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारून नदी स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध देशी कट्टा एवं नगदी रकम रखकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम को देखकर संदेही व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश आष्टिकर निवासी कबीर नगर रायपुर बताया। आरोपी के कब्जे की तलाशी लेने पर 01 नग लोहे का देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 लाख रुपये नगदी एवं 01 नग वीवो कंपनी का मोबाईल बरामद हुआ। आरोपी द्वारा उक्त हथियार एवं रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सामग्री को विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से देशी कट्टा बिक्री करने की फिराक में आरोपी द्वारा हथियार रखना।
▪️ घटनास्थल :
खारून नदी के पास रेलवे ब्रिज के नीचे, कुम्हारी, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. अविनाश आष्टिकर, उम्र 53 वर्ष, निवासी एमडीडी 102 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कबीर नगर, रायपुर।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 01 नग लोहे का देशी कट्टा
2. 01 नग जिंदा कारतूस
3. 02 लाख रुपये नगदी
4. 01 नग वीवो कंपनी का मोबाईल
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी के थाना प्रभारी उनि पुरूषोत्तम कुर्रे, सउनि सुभाष बोरकर, आरक्षक जी. किरण, फनेश्वर गंगराले, विकास शेण्डे एवं राजेश ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध हथियार एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल ने आज सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली असामयिक मृत्यु के आंकड़ों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
सांसद श्री बघेल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी हैं, जिनमें अधिकांश हादसे लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। उन्होंने विशेष रूप से चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने और दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियों को छीन सकती है।
उन्होंने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि जब भी कोई व्यक्ति घर से निकलता है, तो उसके परिवार के सदस्य उसके सुरक्षित लौटने का इंतजार करते हैं। ऐसे में यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी बाध्यता ही नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है।
सांसद श्री बघेल ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाना न केवल स्वयं के जीवन के लिए खतरा है, बल्कि अन्य लोगों की जान को भी जोखिम में डालता है। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। सांसद श्री बघेल ने विश्वास जताया कि इस तरह के जनजागरूकता अभियानों से निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों का जीवन सुरक्षित होगा।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने का परिचय दें।