भाजपा ने अपनी पारंपरिक हिंदी पट्टी की छवि को तोड़कर पूरब और दक्षिण-पूर्व की ओर किया विस्तार : शर्मा - Balaji 36 News

भाजपा ने अपनी पारंपरिक हिंदी पट्टी की छवि को तोड़कर पूरब और दक्षिण-पूर्व की ओर किया विस्तार : शर्मा


रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प. बंगाल, असम व पुडुचेरी राज्यों के परिणामों को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला बताया है। यह जीत तुष्टीकरण और अराजकता के विरुद्ध राष्ट्रवाद और सुशासन की विजय है। बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर तक की जनता ने संदेश दे दिया है कि देश की प्रगति केवल भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। भाजपा ने अपनी पारंपरिक हिंदी पट्टी की छवि को तोड़कर पूरब और दक्षिण-पूर्व की ओर जो विस्तार किया है, वह ऐतिहासिक है। श्री शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम भारतीय राजनीति के कैनवास पर दूरगामी प्रभाव डालने वाले हैं। इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, संबंधित राज्यों के प्रदेश नेतृत्व और कर्मठ कार्यकर्ताओं को श्री शर्मा ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *