बढ़ती गर्मी और पेयजल की समस्या से लोग परेशान, बस स्टैंड में यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा - Balaji 36 News

बढ़ती गर्मी और पेयजल की समस्या से लोग परेशान, बस स्टैंड में यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा


सरगुजा। सरगुजा में बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, लेकिन अंबिकापुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड में हालात और भी बदतर नजर आ रहे हैं,यहां यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है,खासकर पेयजल की कमी ने लोगों को परेशान कर दिया है,निगम प्रशासन के दावों के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती दिख रही है।

अंबिकापुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड में इन दिनों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,तेज गर्मी के बावजूद बस स्टैंड में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है,जिससे बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को प्यास और गर्मी दोनों से जूझना पड़ रहा है,यात्रियों का आरोप है कि निगम प्रशासन सिर्फ दावे कर रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं नाकाफी हैं,वहीं इस पूरे मामले पर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप ने कहा है कि समस्या को संज्ञान में लिया गया है और जल्द ही पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी,अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक यात्रियों को राहत दिला पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *