संसद की अहम समितियों में नए चेयरमैन नियुक्त, ओम बिरला का बड़ा फैसला - Balaji 36 News

संसद की अहम समितियों में नए चेयरमैन नियुक्त, ओम बिरला का बड़ा फैसला


नई दिल्ली । संसद की महत्वपूर्ण समितियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है, जहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रमुख संसदीय समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इस फैसले के तहत भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा को सार्वजनिक उपक्रम समिति (Committee on Public Undertakings) का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल को लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee – PAC) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संसद की ये दोनों समितियां बेहद अहम मानी जाती हैं, जो सरकारी खर्च, नीतियों और सार्वजनिक उपक्रमों की कार्यप्रणाली की गहन जांच और निगरानी करती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *