रंजिश में रची हत्या की साजिश नाकाम, सुपारी कनेक्शन में 5 आरोपी गिरफ्तार - Balaji 36 News

रंजिश में रची हत्या की साजिश नाकाम, सुपारी कनेक्शन में 5 आरोपी गिरफ्तार


भानुप्रतापपुर।  भानुप्रतापपुर के लोहत्तर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, तुमरीसुर निवासी लालजी पुड्डो देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह हमला अचानक नहीं, बल्कि पूरी योजना के तहत अंजाम दिया गया था। पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने सुपारी देकर युवक की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और विवेचना के आधार पर इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *