IPL Betting Racket: कैफे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 6 आरोपी गिरफ्तार - Balaji 36 News

IPL Betting Racket: कैफे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 6 आरोपी गिरफ्तार


रायगढ़। शहर में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के 7 मोबाइल फोन, 15,490 रुपये नगद और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

कोतवाली क्षेत्र में दो सटोरिये गिरफ्तार

पहली कार्रवाई में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने नयागंज कोष्टापारा क्षेत्र में दबिश देकर सोनू देवांगन (उम्र 21 साल) को गिरफ्तार किया। वह मोबाइल के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैचों पर सट्टा संचालित कर रहा था। उसके मोबाइल से गूगल पे ट्रांजेक्शन और मैच संबंधित स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। इसी दौरान गद्दी चौक स्थित ए-वन कैफे में छापेमारी कर हर्षित देवांगन (उम्र 24 साल) को ऑनलाइन सट्टा चलाते पकड़ा गया। आरोपी मोबाइल के माध्यम से हार-जीत पर दांव लगवा रहा था और डिजिटल पेमेंट के जरिए लेनदेन कर रहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *