मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाने पर यातायात पुलिस दुर्ग की सख्त कार्यवाही, सड़क सुरक्षा हेतु विशेष अभियान जारी - Balaji 36 News

मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाने पर यातायात पुलिस दुर्ग की सख्त कार्यवाही, सड़क सुरक्षा हेतु विशेष अभियान जारी


▪️ जिले में मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन पर विशेष अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रभावी चालानी कार्यवाही की जा रही है।

▪️ शादी सीजन में ट्रक, पिकअप एवं अन्य मालवाहक वाहनों में यात्रियों के परिवहन पर विशेष निगरानी रखते हुए दुर्घटना रोकथाम हेतु अभियान संचालित है।

▪️चेकिंग के दौरान अवैध रूप से सवारी ले जाते पाए जाने पर चालकों पर कार्यवाही के साथ यात्रियों को सुरक्षित साधनों के उपयोग हेतु समझाइश दी जा रही है।

▪️ब्रिथ एनालाइजर जांच के माध्यम से शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

संक्षिप्त विवरण : जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाने के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अन्य जिलों में इस प्रकार की लापरवाही से हुई गंभीर दुर्घटनाओं एवं जनहानि की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग जिले में पूर्व सतर्कता के रूप में सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग कर ट्रक, पिकअप एवं अन्य मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी परिवहन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को सुरक्षित यातायात व्यवहार के संबंध में समझाइश भी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त ड्रंक एंड ड्राइव रोकथाम हेतु ब्रिथ एनालाइजर से नियमित जांच कर शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार न्यायालयीन कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। सराहनीय कार्य : यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से सतत चेकिंग, प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियान संचालित कर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि मालवाहक वाहनों में यात्रा न करें, केवल अधिकृत यात्री वाहनों का उपयोग करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। —0000—


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *