साइबर प्रभारी सहित 7 आरक्षकों पर बड़ा एक्शन, SSP ने किया लाइन अटैच, इस मामले में हुई कार्रवाई…… - Balaji 36 News

साइबर प्रभारी सहित 7 आरक्षकों पर बड़ा एक्शन, SSP ने किया लाइन अटैच, इस मामले में हुई कार्रवाई……


सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कुमेली इलाके के जंगल में जुआ खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद SSP प्रशांत ठाकुर ने सख्त कदम उठाते हुए साइबर प्रभारी राकेश यादव सहित कुल 7 आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।

वीडियो में न केवल जुआ खेलते लोग दिखाई दे रहे थे, बल्कि पुलिस की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही थी। यही वजह रही कि मामला तेजी से तूल पकड़ता गया और उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया।

आरोप है कि साइबर टीम को इस तरह की गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभाग की छवि खराब करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *