◻️स्व-गणना अभियान में महापौर अलका बाघमार की पहल, परिवार संग सहभागिता कर लोगों को किया प्रेरित

◻️जनगणना 2027: 16 से 30 अप्रैल तक होगी स्व-गणना प्रक्रिया, नागरिकों से अपील,
◻️ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद दर्ज करें जानकारी, प्रक्रिया होगी सरल व पारदर्शी,
◻️1 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, स्व-गणना को मिल रहा बढ़ावा
दुर्ग/ 21 अप्रैल/भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत नगर निगम दुर्ग की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा आज सुबह अपने परिवार की स्व-गणना कर नागरिकों को प्रेरित किया गया।जिसमे जिला अवसंरचना समन्वयक अमित कुमार ताम्रकार ने की प्रक्रिया को बताया नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना की व्यवस्था आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in� पर 16 से 30 अप्रैल तक उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया सरल, तेज एवं पारदर्शी बनेगी। उन्होंने बताया कि पोर्टल में आसान भाषा में प्रश्न दिए गए हैं, जिन्हें मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से भरकर नागरिक स्व-गणना आईडी प्राप्त कर सकते हैं।इससे जनगणना की प्रक्रिया को गति मिलेगी और समय पर कार्य पूर्ण हो सकेगा। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आगे जानकारी दी कि स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 1 मई से 31 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे तथा जनगणना के कार्य को अंतिम रूप देंगे। नगर निगम दुर्ग द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और देश के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।जन संपर्क/राजू बक्शी