रिसाली स्थित मैत्री विद्या निकेतन इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम दर्ज करते हुए अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को सिद्ध किया है।
विद्यालय के छात्र ओम कुमार साहू ने 94.3% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पूजा एवं डिम्पल द्विवेदी ने 93.4%, तुषार देशलहरा ने 93.2% तथा दिव्या वर्मा ने 93% अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त रानी पटेल ने 91% एवं स्मृति वर्मा ने 90.4% अंक प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि कई अन्य छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 16 विद्यार्थियों ने सभी विषयों में विशिष्ट योग्यता हासिल की।
इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय के छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग एवं प्राचार्या के कुशल नेतृत्व को जाता है।
इस उपलब्धि पर मैत्री एजुकेशनल एंड कल्चरल अकादमी (MECA) की अध्यक्षा श्रीमती के. राजम सुधाकरन, निदेशक श्री एस. सजीव एवं श्री एस. साजन, प्राचार्या डॉ. सजीता थंबी, उप-प्राचार्या डॉ. बीना सजीव, प्रधान अध्यापक श्रीमती निशि साजन सहित समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

