चरित्र शंका में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, छह माह पहले हुई थी शादी - Balaji 36 News

चरित्र शंका में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, छह माह पहले हुई थी शादी


बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक शख्स ने चरित्र शंका के कारण अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले करण सूर्यवंशी की छह महीने पहले रमतला में रहने वाली रितिका से हुई थी। कुछ दिनों से करण अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए उससे विवाद करने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। रविवार की रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

इसके बाद दोनों सो गए। रात करीब तीन बजे करण ने रितिका से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह तक वह अपने कमरे में ही रहा। इसके बाद वह उठकर उसने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीधे सीपत थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *