तरुण परगनिहा बने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष - Balaji 36 News

तरुण परगनिहा बने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष


प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सौंपा नियुक्ति पत्र, समाज में खुशी की लहर

समाज सेवा एवं जनहित कार्यों में सक्रिय युवा नेता तरुण परगनिहा को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल द्वारा औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान कर की गई।

इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय बघेल ने कहा कि तरुण परगनिहा ने समाज एवं संगठन के लिए निरंतर समर्पण और उत्कृष्ट कार्य किया है। उनके नेतृत्व एवं सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तरुण परगनिहा अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के विकास और युवाओं को संगठित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष तरुण परगनिहा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है। वे समाज के उत्थान, युवा सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति की खबर से कूर्मि समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों ने तरुण परगनिहा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर श्री मोर्जध्वज चंद्राकर, श्री मन्नू लाल परगनिहा , श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर , श्री ईश्वरी वर्मा , श्री पुष्पराज देशमुख , श्री डागेश्वर परगनिहा, श्री कमलेश कुमार एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *