CG Accident :- NH-30 पर भीषण हादसा: ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल


कोंडागांव।छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, यहां फरसगांव के पास NH-30 स्थित चिचाड़ी पुल के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक और माजदा वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 घायल बताए जा रहें है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त माजदा में सवार 5 से ज्यादा मजदूर बुरी तरह फंस गए। इनमें से 2 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची फरसगांव पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे मजदूरों और शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *