हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दुर्ग के छात्रों का कक्षा 10 वीं (2026-27) में शानदार प्रदर्शन - Balaji 36 News

हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दुर्ग के छात्रों का कक्षा 10 वीं (2026-27) में शानदार प्रदर्शन


हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दुर्ग के छात्रों का दसवीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा। कक्षा दसवीं की छात्रा भाविका मिश्रा 96.4%, दृष्टि हिवराड़े और प्रणव पटेल ने 94.6%,एकता सेन ने 92.4%, गायत्री साहू ने 90.4% ,हंसिका महिलाने और लव साहू ने 90% अंक प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया है। शाला की एकेडमिक डायरेक्टर प्रिन्सिपल दीप्ति तिवारी ने सभी उत्तीर्ण छात्रो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डायरेक्टर ऑपरेशन्स श्री मनीष तिवारी ,प्रबंधन समिति के निर्देशक श्री बृजमोहन उपाध्याय, , संयुक्त सचिव भी उमाकांत मिश्रा ने छात्रों की इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की वर्ष भर की मेहनत, अध्यापकों द्वारा दिए गए दिशा- निर्देश और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया है। प्रबंधन समिति द्वारा सभी विद्यार्थियों,
अभिभावकों व शिक्षकों को शुभकामनाएँ प्रेषित की गई। हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सदैव उत्कृष्टता पर विश्वास करता है। विद्यालय में विज्ञान वाणिज्य संकाय के साथ ही ह्यूमैनिटीज में भी प्रवेश प्रारंभ है। विद्यालय भविष्य में भी संस्कारवान व शिक्षित समाज के निर्माण मे सहयोग प्रदान करता ही रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *