भिलाई छ. ग. शासन के द्वारा ” खेलो इंण्डिया ट्राइबल गेम्स” का आयोजन रायपुर में दिनांक 25/3/26 से 3/4/2026 से किया गया था, इस प्रतियोगिता में विविध खेलों का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में में विविध खेलों का आयोजन किया गया। इसके, अंतर्गत फुटबाल की प्रतियोगिता में सेंट थॉमस कालेज के छात्रों ने उत्ष्ट प्रदर्शन किया और प्रथम प्रयास में ही छत्तीसगढ़ की फुटबाल टीम को रजत पदक प्राप्त कराया। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर कालेज के प्रशासक ने छात्रों को बधाई दी एवं उनके खेल की सराहना करते हुए आगे की प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रेरित किया। कालेज की प्राचार्या डा. शाइनी मेन्डोन्स ने स्किल एवं कालेज के प्राध्यापकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उच्च स्तर पर भाग लेने के लिये प्रेरित किया।

खिलाऔिं में देशान्त, अभिषेक, एवं शशि सौरमा ने छ.ग. फुटबाल टीम का प्रतिनिधित्व किया