बढ़ती तपिश का असर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस सचिव ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्कूलों का समय बदलने की मांग - Balaji 36 News

बढ़ती तपिश का असर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस सचिव ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्कूलों का समय बदलने की मांग


अय्यूब खान सचिव प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बताया कि आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर जनदर्शन कार्यक्रम में ज्ञापन सौंपा गया और कलेक्टर से और कलेक्टर माध्यम से राज्य सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से ये मांग किया गया की कि प्रदेश एवं जिला में अभी तेजी से गर्मी बढ़ती जा रही है जो पारा अभी 42 डिग्री तक पहुंच गया है प्रतिदिन रोज गर्मी बढ़ती भी जा रही है इस स्थिति को देखते हुये सभी प्राइवेट एवं शासकीय स्कूलों में ग्रीष्म ऋतु की छुट्टी दे दे या समय का परिवर्तन कर दे।
जो सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक ही स्कूलों को बच्चों की पढ़ाई के लिये खोले रखे इस दौरान सुबह के 8 बजे के बाद स्कूल में किसी भी प्रकार खुले में या मैदान में किसी भी प्रकार की स्कूलों की एक्टिविटी को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दें।।

हमारी मांग है छोटे छोटे बच्चों के स्कूलों सहित अन्य स्कूलों के छात्र छात्राएं के लिये है इन मांगों को नज़रअंदाज ना करे क्योंकि बढ़ती गर्मी बच्चों को गंभीर समस्या हो सकती है बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक वृद्धि के लिये बहुत जरूरी है ऐसी बहुत से स्कूलों से भी लगातार ये शिकायत मिल रही है कि गर्मी में बच्चों बहुत परेशानी हो रही दो दो और तीन मंजिलों के स्कूलों में तो और भी बहुत गर्मी होती है और वहां पंखा क्या कुलर भी किसी के काम की नहीं है और गर्मी में विद्युत कटौती भी लगातार बढ़ रही गांव या शहर सभी जगह में अभी बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है
इसीलिये हम प्रतिनिधिमंडल मांग करता है कि जल्द जल्द से स्कूलों में सुबह जल्दी स्कूलों को खोलकर दोपहर के 12 बजे तक बंद करे। जनदर्शन प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से अय्यूब खान सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, पुरुषोत्तम सोनवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो रफीक, जसवंत गायकवाड, बलविंदर सिंह आदि मौजुद थे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *