विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कुल लागत राशि 2 करोड़ 98 लाख 23 हजार रुपये से किया गया - Balaji 36 News

विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कुल लागत राशि 2 करोड़ 98 लाख 23 हजार रुपये से किया गया


अमलेश्वर (पाटन)। विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कुल लागत राशि 2 करोड़ 98 लाख 23 हजार रुपये से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर 35 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल रहे। अध्यक्षता दयानंद सोनक (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर) ने की। विशिष्ट अतिथियों में सुरेन्द्र कौशिक (जिला अध्यक्ष भाजपा), ओमप्रकाश साहू (उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमलेश्वर), आलोक पाल (लोक निर्माण विभाग प्रभारी एवं पार्षद), कमलेश्वर चंद्राकर (मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर), श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर (सभापति जिला पंचायत दुर्ग), कीर्ति नायक, मीना वर्मा (नगर पालिका परिषद कुम्हारी) सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कीर्ति नायक ने कहा कि यह केवल भूमिपूजन नहीं, बल्कि “सबका साथ, सबका विकास” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नीलम राजेश चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की कड़ी मजबूत हो रही है। सुरेन्द्र कौशिक ने भाजपा सरकार को विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से कार्य हो रहे हैं।
मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमलेश्वर के सभी 18 वार्डों और कॉलोनियों तक विकास कार्य पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर, श्रीमती यामिनी यादव, सोहन निषाद, राजू सोनकर, खुबीराम सोनकर, घनश्याम प्रसाद साहू, ललिता साहू, लेखनी साहू, हेमलाल साहू, डोमन लाल यादव, सेवती निषाद, फेरहा राम धीवर, राजू साहू, मनीष भोसले, राजेश राजपूत सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *