जिले में मानवता तार-तार: तालाब में नहाती युवती का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर दी धमकी - Balaji 36 News

जिले में मानवता तार-तार: तालाब में नहाती युवती का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर दी धमकी


 बिलासपुर। न्यायधानी के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरभट्ठी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गांव के तालाब में नहाने गई एक युवती और उसकी मां के साथ न केवल छेड़खानी की गई, बल्कि आरोपियों ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। मुख्य आरोपी रज्जन खान ने नहाते समय युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

जब पीड़िता और उसकी मां ने इस घिनौनी हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पीड़िता के घर में घुसकर गाली-गलौज की और सरेआम अपहरण करने व जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और आरोपी रज्जन खान अपने अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *