नक्सल क्षेत्र में BJP की दस्तक जिला अध्यक्ष चंद्राकर ने गिनाईं उपलब्धियां, ग्रामीण बोले—राज्य सरकार की योजनाओं से खुशहाल जिंदगी - Balaji 36 News

नक्सल क्षेत्र में BJP की दस्तक जिला अध्यक्ष चंद्राकर ने गिनाईं उपलब्धियां, ग्रामीण बोले—राज्य सरकार की योजनाओं से खुशहाल जिंदगी


गरियाबंद। भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर गांव बस्ती चलो अभियान अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने नक्सली मुक्त होने के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे दर्रीपारा के अनेक ग्रामों का दौरा कर सीधे ग्रामीणों से चर्चा की गांव की मूलभूत समस्या सुनी। इसके अलावा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अनेक योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों ने चर्चा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की संचालित योजनाओं के लाभ मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत अभियान की तरफ देश आगे बढ़ रहा है । उनके साथ दौर में भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, बिंद्रानवागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम ,त्रिलोक राठौर, मौजूद थे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने ग्राम दर्रीपारा और रावण डिग्गी में ग्रामीणों को संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब और किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धि यह है कि तेजी से विकास कार्य हो रहा है। विकास के मामले में गांव और शहर की तस्वीर बदल रही है। कहा कि शासन की योजना कल आप सीधे लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि के अलावा केंद्र सरकार की सैकड़ो योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को सीधे मिल रहा है। वहीं राज्य की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार छत्तीसगढ़ में लाने में सफल हुई है। महतारी वंदन की राशि प्रत्येक माह महिलाओं को मिल रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *