CG NEWS : दहेज में मिला होम थिएटर, शादी के 2 दिन बाद हुआ ब्लास्ट…दूल्हे सहित…


कवर्धा। CG NEWS : जिले में होम थिएटर ब्लास्ट होने से 2 भाइयों की मौत होने की खबर सामने आया है। वहीं डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि चमारी गांव में रहने वाले हेमेंद्र मेरावी 2 दिन पहले अंजना गांव में शादी हुई थी। उसे दहेज में होम थिएटर मिला था। सोमवार सुबह लगभग 11.30 बजे के बीच घर के लोगों ने होम थिएटर चालू किया था। उसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में हेमेंद्र आ गया और उसकी उसी वक्त मौत हो गई है। धमाके के बाद घर का छप्पर उड़ गया और दीवार भी गिर गई है। वहीं घटना के बाद हेमेंद्र मेरावी के छोटे भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ (डेढ़ साल), दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *