मानसिक तनाव कम करने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा 12 दिन का विशेष अवकाश - Balaji 36 News

मानसिक तनाव कम करने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा 12 दिन का विशेष अवकाश


रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कार्यक्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव कम करने और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के अधिकारी-कर्मचारी को विपश्यना ध्यान में शामिल होने के लिए 12 दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों सहित राज्य सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार विशेष आकस्मिक अवकाश ( स्पेशल कैजुअल लीव) मिलेगा। हर शिविर के लिए यात्रा समय समेत अधिकतम 12 दिन का अवकाश स्वीकृत होगा। शिविर के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य व्यय शासन द्वारा देय नहीं होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *