हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 09-09 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा - Balaji 36 News

हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 09-09 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा


 

रायपुर – 01 अप्रैल, 2026

ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 09-09 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन हटिया से 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 09 फेरे के लिए चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 22 अप्रैल से 17 जून 2026 प्रत्येक बुधवार को 09 फेरे के लिए चलेगी |

*गाड़ियों की समय सारिणी –*
👉 गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी समर स्पेशल ट्रेन हटिया से सोमवार को शाम 16.20 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन मंगलवार को बिलासपुर में आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 02.55 बजे, प्रस्थान 03.00 बजे, दुर्ग आगमन 03.55 बजे, प्रस्थान 04.00 बजे, गोंदिया आगमन 05.48 बजे, प्रस्थान 05.50 बजे तथा बुधवार को 00.40 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी |

👉 गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल ट्रेन एलटीटी से बुधवार को 05.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गुरुवार को गोंदिया स्टेशन आगमन 03.08 बजे, प्रस्थान 03.10 बजे, दुर्ग आगमन 05.20 बजे, प्रस्थान 05.25 बजे, रायपुर आगमन 06.00 बजे, प्रस्थान 06.05 बजे, बिलासपुर में आगमन 07.45 बजे, प्रस्थान 08.00 तथा 18.00 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी ।

इन स्पेशल ट्रेनों में 01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 06 स्लीपर, 07 एसी-III, 02 एसी-II, 01 एसी l, तथा 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगाँव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *