भारत विकास परिषद दुर्ग इकाई की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन तुलसी सोनी को सौंपी गई कमान। - Balaji 36 News

भारत विकास परिषद दुर्ग इकाई की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन तुलसी सोनी को सौंपी गई कमान।


दुर्ग 31 मार्च 2026 समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित अग्रणी संगठन भारत विकास परिषद दुर्ग इकाई का आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारी का गठन तृप्ति होटल पद्मनापुर में आयोजित साधारण सभा में संपन्न हुआ बैठक में विशेष रूप से रायपुर से पधारे पर्यवेक्षक श्री सतीश मिश्रा एवं श्री एस एन सिंह जी उपस्थित थे.. वर्तमान सचिव श्री तुलसी सोनी जी के द्वारा सभा की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया एवं चुनावी कार्यक्रम की जानकारी हेतु श्री मिश्रा जी से निवेदन किया मिश्रा जी के द्वारा भारत विकास परिषद एवं परिषद के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यकलापों से सभा के सदस्यों को अवगत कराया इसके पश्चात वर्तमान अध्यक्ष सी ए श्री सुरेश कोठारी जी ने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में विगत दो वर्षों के कार्यकाल में हुए कार्यों का उल्लेख किया तथा श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के व्याख्यान को विशेष रूप से सराहा, तत्पश्चात कोषाध्यक्ष श्री हर्ष जैन ने संपूर्ण आय और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया इसके बाद सचिव के द्वारा परिषद में उपस्थित नवीन सदस्यों को अपना परिचय प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया। सभी सदस्यों के आपसी परिचय पश्चात रायपुर इकाई से पधारे श्री चौधरी एस एन सिंह ने चुनावी कार्यवाही प्रारंभिक की सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अध्यक्ष के नाम पर श्री तुलसी सोनी का प्रस्ताव वर्तमान अध्यक्ष श्री सुरेश कोठारी ने किया जिनका समर्थन वर्तमान कोषाध्यक्ष श्री हर्ष जैन एवं श्री अखिलेश नशीने जी के द्वारा किया गया सर्वसम्मति से श्री तुलसी सोनी को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया इसके पश्चात सचिव पद हेतु डॉ लक्ष्मी वर्मा के नाम का प्रस्ताव डॉक्टर सुधीर हिशिकर जी ने किया जिसका समर्थन श्री आनंद देव ताम्रकार और श्रीमती कविता छाबड़ा जी के द्वारा किया गया इस प्रकार सर्वसम्मति से डॉक्टर लक्ष्मी वर्मा को सचिव पदऔर कोषाध्यक्ष पद हेतुआशीष शर्मा जी के नाम का प्रस्ताव श्री सुबोध पांडे जी ने किया इसके नाम का समर्थन श्री संजय कुकडे तथा डॉक्टर शेखर ताम्रकार के द्वारा किया गया इस प्रकार श्री आशीष शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई इसके अलावा उपाध्यक्ष के लिए श्री आनंद देव ताम्रकार के नाम का प्रस्ताव डॉक्टर सुधीर ऋषिकार के द्वारा किया गया तथा समर्थन श्री सुरेश कोठारी के द्वारा किया गया तथा सहसचिव के लिए डॉक्टर शेखर ताम्रकार को मनोनीत करने के लिए उनके नाम का प्रस्ताव श्री हर्ष जैन ने किया तथा समर्थन श्री सुबोध पांडे जी ने किया इस प्रकार सर्वसम्मति से सभी पदों का चयन किया गया। इस कार्यकारिणी सदस्य समिति का कुछ दिन पश्चात और विस्तार किया जाना है जिसमें महिलाओं के लिए विशिष्ट पद रखे जाएंगे एवं पर्यावरण कला और रोजगार संबंधी विभिन्न क्षेत्रों में मार्गदर्शन हेतु भी प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे बैठक पर उपस्थित प्रांतीय अधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए राष्ट्रीय हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों का सचिव डॉ लक्ष्मी वर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर डॉ प्राची श्री विक्रांत मिश्रा श्री जितेंद्र हासवानी श्री विकास जायसवाल सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.. सभा की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *