रायगढ़ जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यहां देखें शेड्यूल - Balaji 36 News

रायगढ़ जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यहां देखें शेड्यूल


रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे स्टेट प्लेन से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे और करीब 01:25 बजे जगन्नाथ मंदिर, राजापारा में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 01:40 बजे रायगढ़ के बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।

वहीं सीएम साय दोपहर करीब 03:20 बजे स्टेट प्लेन से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 04:20 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:50 बजे लोक भवन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 7:10 मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *