पूना मारगेम से मिली सफलता, 5 माओवादी कैडरों ने हथियार समेत किया सरेंडर, सभी पर था इतने लाख का इनाम - Balaji 36 News

पूना मारगेम से मिली सफलता, 5 माओवादी कैडरों ने हथियार समेत किया सरेंडर, सभी पर था इतने लाख का इनाम


दंतेवाड़ा। नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन का आज अंतिम दिन है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुडे़ 05 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट आए। जिनमें से कुल 04 महिला माओवादी कैडर शामिल है।

बता दें कि, जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा पुलिस लाईन कारली में आज ‘‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास कार्यक्रम ओयाजित किया गया। इस अवसर पर DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) से जुड़े कुल 05 माओवादी कैडरो ने हिंसा का मार्ग त्याग कर समाज की मुख्याधारा में लौट आए।  इन माओवादियों के पास से 08 नग एसएलआर रायफल, 03 नग इंसास रायफल, 01 नग कारबाईन, 01 नग 303 रायफल, 05 नग बीजीएल लाॅन्चर सहित कुल 40 हथियार बरामद किए गए। इन सभी माओवादियों पर करीब 9 लाख रूपए का ईनाम घोषित था।

‘‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ की पहल से प्रभावित होकर जिला दन्तेवाड़ा में वर्ष 2024 से आज दिनांक तक 607 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति पूर्ण एवं सामाजिक जीवन हेतु अग्रसर हुए। इसके अतिरिक्त जिले में संचालित संयुक्त नक्सल उन्मूलन अभियानों में 92 माओवादियों को गिरफ्तार करने एवं 54 माओवादियों को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ो में मार गिराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
 बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट किया कि ‘‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के माध्यम से हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वालें युवाओं को पुनर्वास, सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में स्थायी शांति, विकास और विश्वास के वातावरण को और अधिक सुद्ढ़ बनाना है, ताकी बस्तर क्षेत्र में शांति और प्रगति की नई संभावनाए साकार हो सके। पुलिस और सुरक्षा बलों का कहना है कि इस पहल से बस्तर क्षेत्र में शांति, विकास और विश्वास को मजबूती मिल रही है।

इन माओवादियों ने किया सरेंडर

1.एसीएम/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सोमे कड़ती पिता टोकडा कड़ती उम्र लगभग 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी चेरली कोकोदीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (05 लाख)।
2.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी लखमा ओयाम पिता मोंडा ओयाम उम्र लगभग 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (01 लाख)।
3.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सरिता पोड़ियाम पिता पण्डरू पोड़ियाम उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिंगुम नयापारा थाना जंगला जिला बीजापुर (01 लाख)।
4.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी जोगी कलमू पिता सोमडा कलमू उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी नेण्ड्रा गोटूमपारा थाना बासागुडा जिला बीजापुर (01 लाख)।
5.पार्टी सदस्य/गंगालूर एरिया कमेटी मोटी ओयाम पिता हुंगा ओयाम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी पीडिया कुप्पागुडापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (01 लाख)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *