रायपुर रेल मंडल के दुर्ग दल्लीराजहरा सेक्शन में प्लेटफॉर्म विस्तार एवं नए प्लेटफॉर्म के निर्माण से यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि के कार्य स्वीकृत - Balaji 36 News

रायपुर रेल मंडल के दुर्ग दल्लीराजहरा सेक्शन में प्लेटफॉर्म विस्तार एवं नए प्लेटफॉर्म के निर्माण से यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि के कार्य स्वीकृत


द्वितीय प्लेटफार्म के साथ-साथ फुट ओवर ब्रिज की रैम्प सहित सुविधा मिलेगी

रायपुर – 28 मार्च,2026

प्लेटफॉर्म विस्तार एवं नए

 

प्लेटफॉर्म के निर्माण से यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इससे ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में सुगमता आती है, भीड़-भाड़ कम होती है तथा यात्रियों को चढ़ने-उतरने में अधिक सुविधा मिलती है। इसके अतिरिक्त, अधिक ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ती है, जिससे समयबद्धता में सुधार होता है और यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्राप्त होता है।

इसी कड़ी में रायपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग दल्लीराजहरा सेक्शन में 08 स्टेशनों के प्लेटफार्म की लंबाई को बढ़ाया जा रहा है ताकि 12 कोच की मेमू ट्रेन भी खड़ी हो सकेगी।
यह कार्य सैंक्शन हो चुका है जो लगभग 10.78 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण होगा।
इसमें स्टेशन मरौदा, पउवारा, रिसामा, गुंडरदेही, सिकोसा, लाटाबोर, भैंसबोर्ड, सलाईटोला शामिल हैं ।

यात्री ट्रेनों की परिचालन क्षमता बढ़ाने हेतु यात्रियों की सुविधा के लिए बालोद स्टेशन, दल्लीराजहरा भानुप्रतापपुर, गुदुम स्टेशनों पर दूसरा प्लेटफार्म बनाने की योजना भी स्वीकृत हो चुकी है। दूसरे प्लेटफार्म के साथ-साथ इन स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज रैंप के साथ बनाए जाने का प्रावधान है। जिनकी संयुक्त लागत लगभग 30 करोड़ के आसपास है।

कुसुमकसा स्टेशन पर 12 कोच वाली डीईएमयू को समायोजित करने के लिए प्लेटफार्म का विस्तार,
12 कोच वाली डीईएमयू के लिए यात्री सुविधाओं में सुधार, स्टेशनों के लिए फर्नीचर और 3 मीटर चौड़े एफओबी के साथ द्वितीय यात्री प्लेटफार्म का प्रावधान और यात्री सुविधाएं और फर्नीचर। लगभग 8 करोड़ की लागत से किया जाना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *