सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन - Balaji 36 News

सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन


 

सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई में महिला प्रकोष्ठ ने स्टाफ क्लब के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ के अमूल्य योगदान को पहचानना, सराहना करना और सम्मानित करना था। कार्यक्र की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सुजाता कोले (सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग) स्वागत भाषण से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस ने अपने संबोधन में महिला दिवस महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने अ आसपास के वास्तविक और प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्रशासक फादर पी. एस. वर्गीस ने अपने वक्तव्य में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिन केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि इसे वर्ष के प्रत्येक दिन मनाया जाना चाहिए। उन्होंने महिला की शक्ति, धैर्य, करुणा और जीवन के हर क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को पहचानने की आवश्यक पर बल दिया। अधिष्ठाता डॉ. देवजानी मुखर्जी ने स्टाफ क्लब और महिला प्रकोष्ठ को इस दिन को नवाचा सार्थक और प्रेरणादायक तरीके से मनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक वातावरण में ज सभी लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहते हैं, ऐसे कार्यक्रम संस्थान में ताजगी, सकारात्मकता और अपन की भावना लाते हैं।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण स्टाफ सदस्यों को रचनात्मक और रोचक उपाधियों से सम्मानित क था। ये उपाधियाँ उनके व्यक्तित्व, समर्पण और योगदान को दर्शाती है, जिससे कार्यक्रम में हास्य ज सराहना का सुंदर समावेश हुआ। कार्यक्रम में प्रेरणादायक वीडियो क्लिप्स के माध्यम से ऑडियो-विजुज प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें महाविद्यालय के स्टाफ के विचार साझा किए गए।

इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. जेम्स मैथ्यू, विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्ष, टीचिंग एवं नॉन टीि स्टाफ उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रबंधन, प्रशासक एवं प्राचार्य ने आयोजकों की इस सुंदर और सप् आयोजन के लिए सराहना की। कार्यक्रम का संचालन पी जी कंप्यूटर साइंस विभाग की सहाय प्राध्यापक स्मिता सुरेश डेनियल द्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सोनल जतिन थॉन द्वारा प्रस्तुत किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *