मैत्री महाविद्यालय के निदेशक सजीव सुधाकरण ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक हो गई है। उन्होंने कहा कि बदलते आर्थिक परिवेश में सही वित्तीय निर्णय लेने की समझ विकसित करना शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से सशक्त बनाते हैं।

इसी क्रम में हमारे महाविद्यालय में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज़ (NFLQ) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह पहल भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) द्वारा संचालित है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम में बी.एड. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज़ के माध्यम से विद्यार्थियों को वित्तीय अवधारणाओं, निवेश के मूल सिद्धांतों तथा जिम्मेदार निवेश के महत्व को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. प्रभा आर. कुरुप द्वारा किया गया, जिनके समर्पित प्रयासों से आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुरेखा विनोद पाटिल के सतत मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर NISM से डॉ. हीरल पाठक तथा श्री आदित्य सिंह का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसके लिए महाविद्यालय परिवार ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।