राजधानी में चलती कार में लगी भीषण आग,चालक ने कूदकर बचाई जान - Balaji 36 News

राजधानी में चलती कार में लगी भीषण आग,चालक ने कूदकर बचाई जान


रायपुर – राजधानी रायपुर में एक बार फिर चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। आमानाका ओवरब्रिज पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कार चलाते समय चालक को अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलता रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *