नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक रिकेश का बड़ा उपहार : वैशाली नगर में अब मात्र 1 रुपये में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन, निःशुल्क नाश्ता और भोजन भी - Balaji 36 News

नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक रिकेश का बड़ा उपहार : वैशाली नगर में अब मात्र 1 रुपये में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन, निःशुल्क नाश्ता और भोजन भी


भिलाई नगर।  वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने आज चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने आगामी 15 जून से ‘मोतियाबिंद मुक्त वैशाली नगर’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

सेन ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि वैशाली नगर का कोई भी बुजुर्ग या जरूरतमंद व्यक्ति धन के अभाव में अंधकार में न जिए। नवरात्रि का यह पर्व शक्ति और सेवा का पर्व है, इसीलिए आज हमने यह संकल्प लिया है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को हर घर तक सुलभ बनाएंगे।

मात्र ​1 रुपये में ऑपरेशन और वीआईपी सुविधाएं

​इस सेवा के तहत वैशाली नगर विधानसभा के जरूरतमंद मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन जिले के सर्वसुविधायुक्त एवं निजी अस्पतालों में कराया जाएगा। खास बात यह है कि मरीजों को इस बड़े ऑपरेशन के लिए मात्र 1 रुपये की टोकन राशि देनी होगी। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मरीज के लिए दोनों समय का पौष्टिक नाश्ता और भोजन भी विधायक की ओर से पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

15 जून से पंजीयन शुरू

​इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक नागरिक जीरो रोड, शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में 15 जून से अपना पंजीयन करा सकेंगे। विधायक कार्यालय में इसके लिए विशेष डेस्क स्थापित की जाएगी।

​2 अप्रैल से ‘पावर चश्मा’ सेवा का शुभारंभ

​विधायक रिकेश सेन ने पूर्व में घोषित अपनी एक और महत्वपूर्ण योजना की तिथि साझा करते हुए बताया कि 2 अप्रैल से वैशाली नगर के निवासियों के लिए मात्र 1 रुपये में पावर वाला चश्मा प्रदान करने की सेवा विधिवत शुरू हो जाएगी।

​जनहितकारी सेवाओं का केंद्र बना विधायक कार्यालय

​गौरतलब है कि विधायक कार्यालय शांति नगर वर्तमान में जनसेवा का एक अनूठा मॉडल बन चुका है। यहाँ पहले से ही मात्र 1 रुपये की टोकन दर पर एक्स-रे, सोनोग्राफी और डायलिसिस, हेलमेट बैंक और कंबल बैंक की सुविधा के आलावा ​सामाजिक सरोकार के तहत ब्राइडल मेकअप, मेहंदी और खेल/सांस्कृतिक/सामाजिक आयोजनों के लिए फिल्टर वाटर की व्यवस्था जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *