https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन की आज जनरल बॉडी मीटिंग हुई। इस मीटिंग में एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया। जिसमें आईएएस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में कुछ नए आईएएस अफसरों को भी जगह दी गई है।
नई कार्यकारिणी में मनोज पिंगुआ को अध्यक्ष, डॉक्टर संजय अलंग को उपाध्यक्ष, आर प्रसन्ना को सचिव, बसव राजू एस और अय्याज तंबोली को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ ही शारदा वर्मा को कोषाध्यक्ष, अभिजीत सिंह को सह कोषाध्यक्ष, रजत बंसल को सांस्कृतिक सचिव, के सी देवसेनापति को खेल सचिव और अंकित आनंद, कार्तिकेय गोयल, नम्रता गांधी, पद्मिनी भोई को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।