मैहर मेला चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु गाडियों का अस्थायी ठहराव सुविधा  - Balaji 36 News

मैहर मेला चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु गाडियों का अस्थायी ठहराव सुविधा 


रायपुर – 12 मार्च, 2026

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश के मैहर में चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाडियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है ।

(1) गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग – नौतनवा एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव 18 से 28 मार्च तक मैहर स्टेशन में दिया गया है । यह गाड़ी 5:35 बजे मैहर पहुंचकर 5:40 बजे रवाना होगी।

(2) गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा – दुर्ग एक्सप्रेस का ठहराव 20 से 29 मार्च तक मैहर स्टेशन में दिया गया है। यह गाड़ी 1:55 बजे मैहर पहुंचकर 02:00 बजे रवाना होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *