नेहरू नगर स्थित मकान में संचालित अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका व ग्राहक गिरफ्तार - Balaji 36 News

नेहरू नगर स्थित मकान में संचालित अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका व ग्राहक गिरफ्तार


▪️ सूचना के आधार पर विद्या विहार कॉलोनी स्थित मकान में पुलिस की रेड कार्यवाही
▪️ अनैतिक देह व्यापार संचालित करने वाली संचालिका व एक ग्राहक गिरफ्तार
▪️ मौके से 08 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत रिहा
▪️ मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 10.03.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्मृति नगर क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम एवं थाना स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मकान नंबर 146/8, विद्या विहार कॉलोनी, नेहरू नगर में रेड कार्यवाही की गई।

रेड कार्यवाही के दौरान पाया गया कि उक्त मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से संचालिका सहित एक ग्राहक को पकड़ा गया तथा कुल 08 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत थाना स्मृति नगर में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। मौके पर मिली अन्य महिलाओं के संबंध में माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही उपरांत उन्हें रिहा किया गया।

▪️ घटना का कारण :
आर्थिक लाभ के उद्देश्य से मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जाना।

▪️ घटनास्थल :
मकान नंबर 146/8, विद्या विहार कॉलोनी, नेहरू नगर, थाना स्मृति नगर, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत, उम्र 35 वर्ष, निवासी विद्या विहार कॉलोनी नेहरू नगर, थाना स्मृति नगर, जिला दुर्ग

2. अमन शेख, उम्र 25 वर्ष, निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. 01 नग मोटरसाइकिल (पल्सर)

2. 12 नग मोबाइल फोन

3. वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री

4. नगदी राशि 5,500/- रुपये

▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में IUCAW टीम एवं थाना स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध या अनैतिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान करें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *