मुख्यमंत्री को मिला फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव का आमंत्रण - Balaji 36 News

मुख्यमंत्री को मिला फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव का आमंत्रण


रायपुर । मुख्यमंत्री साय से सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें 14 अप्रैल को महासमुंद जिले के बसना में आयोजित होने वाले फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के अवसर पर आयोजित ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *