छत्तीसगढ़ सदन, शास्त्री नगर में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ होली मिलन समारोह : भेदभाव भुलाकर सौहार्द के साथ मनाएं होली: विजय बघेल - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ सदन, शास्त्री नगर में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ होली मिलन समारोह : भेदभाव भुलाकर सौहार्द के साथ मनाएं होली: विजय बघेल


भिलाई। शास्त्री नगर वार्ड क्रमांक 27 केम्प–2 स्थित छत्तीसगढ़ सदन में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मी साहू सहित शिवनंदन साव, थान सिंह साहू, रिखी राम साहू, जीवनलाल साहू, तुलाराम साहू, मुकेश साहू, जगमोहन साहू, माखनलाल साहू, मंगल साहू, नागेश साहू, मोहन साहू, बबलू साहू, मदन लाल निर्मलकर एवं गणेश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल का स्वागत शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो भेंट कर किया गया। नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक फाग गीतों के बीच उपस्थित जनसमूह ने फूलों की होली खेलकर प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। अपने उद्बोधन में सांसद बघेल ने कहा कि होली सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। हमें सभी भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण हेतु सांसद को मांग पत्र सौंपा गया, जिस पर उन्होंने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *