महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के मंदिर प्रांगण में रुद्राभिषेक का पावन आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, पंडित संदीप जी के मुखार विंद से शुरू हुआ बाबा चन्द्रमौलेश्वर महादेव दुग्धअभिषेक एवं पूजा-अर्चना के साथ संम्पन्न हुआ । विद्यालय के निदेशक श्री बृजमोहन उपाध्याय श्रीमति अनीता उपाध्याय , संयुक्त सचिव श्री उमाकांत मिश्रा, श्रीमती दीप्ति तिवारी निखिल उपाध्याय श्रीमति नित्या रानी श्री आर बी मिश्रा शिवाजी सिंह देवेंद्र उपाध्याय शारदा गुप्ता सपत्निक पृथ्वी रॉय राममिलन नीलू चंद्राकर ने श्रद्धा भाव से सहभागिता की।
पूजन के दौरान बाबा विश्वनाथ जी से विद्यालय परिवार की उन्नति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा सभी के कल्याण की कामना की गई। पूरे परिसर में भक्ति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण व्याप्त रहा, जिससे माहौल आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के उपरांत महाप्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन तथा भारतीय संस्कृति के प्रति आदर की भावना विकसित होती है।

