नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास को सशक्त करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध – साय


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का यह दृढ़ संकल्प देश की आंतरिक सुरक्षा और स्थायी शांति के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पूर्ण समन्वय के साथ 31 मार्च से पहले देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *